आचार्य रामचंद्र शुक्ल
हिन्दी साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल का सबसे बड़ा योगदान हिन्दी साहित्य का आधिकारिक इतिहास है। परन्तु कमलोग जानते हैं कि वे समालोचक होने के साथ साथ महाकवि भीथे।उन्होंने सर एडविन अर्नोल्ड की पुस्तक लाइट आफ एशिया के आधार पर भगवान बुद्ध के जीवन पर बुद्ध चरित महाकाव्य की रचना भी की थी। इसमें आठ सर्ग है। इसकी भाषा पश्चिमी अवधी है। इसका प्रकाशन काशी नागरी प्रचारिणी सभा ने किया था ।चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने इसका सम्पादन किया था।
